नई दिल्ली, 25 जून (Udaipur Kiran) । कई दिनों के इंतजार के बाद एक्सिओम-4 मिशन अमेरिक स्थित फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से बुधवार को लॉन्च कर दिया गया। भारतीय समयानुसार 12 बजकर 01 मिनट पर स्पेसएक्स का फाल्कन 9 अंतरिक्ष यान क्रू ड्रैगन कैप्सूल भारत के शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ उड़ान भर गया। इस मौके पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट कर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वे अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के मिशन पर जाने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री हैं। वास्तव में यह भारत के लिए गौरव का क्षण है। मोदी सरकार द्वारा शुरू किए गए सुधारों के बाद इसरो के बढ़ते वैश्विक सहयोग ने भारत को अंतरिक्ष अन्वेषण में अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित कर दिया है।
उन्होंने कहा कि यह वास्तव में भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के संस्थापकों विक्रम साराभाई और सतीश धवन की जीत है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व पटल पर अंतरिक्ष के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है। शुभांशु शुक्ला संभवतः इस मिशन के सबसे महत्वपूर्ण सदस्य हैं। इस मिशन के माध्यम से भारतीय संस्थानों द्वारा डिजाइन किए गए सात महत्वपूर्ण प्रयोग होंगे। ये प्रयोग दुनिया भर की सभी एजेंसियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होंगे।इस लॉन्चिग की खुशी में डॉ. जितेंद्र सिंह, भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के गवर्नर फ्रांसिस एडमसन और अन्य लोगों ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को बधाई दी और जश्न मनाने के लिए मिठाइयां वितरित कीं।
————–
(Udaipur Kiran) / विजयालक्ष्मी
You may also like
बर्थडे स्पेशल : कभी श्रीदेवी से थी दूरी, अब जान्हवी और खुशी के हैं सबसे करीब अर्जुन कपूर
जब पीएम मोदी ने आपातकाल में संविधान की रक्षा के लिए किया संघर्ष, 'मोदी स्टोरी' ने शेयर किए वीडियो
मुनि तरुण सागर : जलेबी खाते-खाते बन गए संन्यासी, फिर 'अपने वचनों' से दुनिया को दिखाई राह
अप्रैल में भारत का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बढ़कर 8.8 बिलियन डॉलर रहा
Rajasthan Rain Alert: 30 जून तक आफत बरसाएगा मानसून, इन जिलों में भारी बारिश का खतरा, IMD का हाई अलर्ट जारी