Next Story
Newszop

पांडू जय हिंद क्लब की दुर्गा पूजा: इस बार की थीम 'दुबई की बुर्ज खलीफा', खुटी पूजा संपन्न

Send Push

image

गुवाहाटी, 29 जून (Udaipur Kiran) ।सार्वजनिक दुर्गा पूजा के लिए और कुछ महीने रह गये हैं। पांडु की एक प्राचीन और लोकप्रिय सार्वजनिक दुर्गा पूजा — जय हिंद क्लब द्वारा आयोजित दुर्गा उत्सव इस वर्ष अपने 78वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी पांडू इलाके में पूजा की शुरुआत खुटी पूजा से हो चुकी है। रविवार दोपहर को क्लब के पदाधिकारियों ने खुटी पूजा कर इस पारंपरिक पूजा का शुभारंभ किया।

जय हिंद क्लब के अध्यक्ष कल्लोल चक्रवर्ती और महासचिव उत्पल दास ने बताया कि इस बार की दुर्गा पूजा की थीम होगी अंतरराष्ट्रीय अंदाज़ में — “दुबई की बुर्ज खलीफा।” इस थीम को साकार करने की ज़िम्मेदारी दी गई है ‘पांडु राज द्वीप डेकोरेटर’ को, जो पूजा पंडाल को भव्यता और सुंदरता से भरपूर बनाएंगे। साथ मे रहेगा विशेष अलोकसज्जा।

दुर्गा प्रतिमा की विशेषता भी इस बार खास रहने वाली है। प्रसिद्ध मूर्तिकार उपेन पाल मां दुर्गा की प्रतिमा बनाएंगे। 16 फीट ऊंची इस प्रतिमा में देवी दुर्गा के पांच रूपों को प्रदर्शित किया जाएगा, जो इस पूजा का मुख्य आकर्षण होगा।

दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर उत्साह चरम पर है। क्लब की ओर से जानकारी दी गई है कि इस बार की पूजा का अनुमानित बजट 18 से 20 लाख के बीच होगा। बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक, महिला-पुरुष, युवक-युवतियां — सभी बीते कुछ महीनों से अपनी-अपनी जिम्मेदारियों के साथ पूजा की तैयारियों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

पांडु की दुर्गा पूजा में उत्सव, एकता और परंपरा का संगम होता है। स्थानीय निवासियों का मानना है कि इस बार की थीम और भव्यता निश्चित रूप से दर्शकों का ध्यान आकर्षित करेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / देबजानी पतिकर

Loving Newspoint? Download the app now