देश दुनिया के इतिहास में 19 जुलाई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। भारत के बैंकिंग इतिहास में 19 जुलाई की तारीख को महत्वपूर्ण माना जाता है। दरअसल तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 19 जुलाई 1969 को 14 निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था। इन बैंकों पर अधिकतर बड़े औद्योगिक घरानों का कब्जा था। राष्ट्रीयकरण का दूसरा दौर 1980 में आया। इस दौरान सात और बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया।
महत्वपूर्ण घटनाचक्र
1848: न्यूयॉर्क के सिनिका फॉल्स में पहले महिला अधिकार सम्मेलन का आयोजन।
1870: फ्रांस ने पर्शिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1900: फ्रांस की राजधानी पेरिस में पहली मेट्रो रेल चली। इससे पहले दुनिया की पहली मेट्रो सेवा लंदन में शुरू हो चुकी थी।
1940: एडोल्फ हिटलर ने ब्रिटेन को आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया।
1969: भारत सरकार ने देश के 14 बड़े बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया।
1974: क्रांतिकारी उधम सिंह की अस्थियों को लंदन से नई दिल्ली लाया गया।
2001: नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2003: रूस के अंतरिक्ष यात्री यूरी माले थान्को अंतरिक्ष में शादी रचाने वाले पहले व्यक्ति बने।
2004: दुनिया के सबसे बड़े दूर संचार उपग्रह को लेकर एरियन-5 फ्रेंच गुयाना के कोरू प्रक्षेपण केंद्र से रवाना।
2005: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अमेरिकी कांग्रेस को संबोधि किया।
2008: अमेरिका ने प्रशांत महासागर में लक्ष्य निर्धारित कर लंबी दूरी तक मार कर सकने में सक्षम मिसाइल का परीक्षण किया।
2021: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में यात्री बस की ट्रक से टक्कर में 31 लोगों की मौत।
2021: इंग्लैंड में लॉकडाउन। मास्क लगाने की अनिवार्यता और कोविड संबंधी पाबंदियों को एक साल बाद हटाया गया।
जन्म
1827: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत मंगल पांडे।
1938ः भारतीय भौतिकी वैज्ञानिक जयंत विष्णु नार्लीकर।
1948ः मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री राधाबिनोद कोइजाम।
निधन
1963ः संविधान सभा की सदस्य एनी मसकैरिनी।
1988ः महावीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैन्य अधिकारी राजीव संधू।
2018ः प्रख्यात गीतकार गोपालदास नीरज।
—————
(Udaipur Kiran) / मुकुंद