रांची, 30 अगस्त (Udaipur Kiran) । राजधानी रांची सहित राज्य के कई जिलों में शनिवार को सुबह से मौसम साफ रहा।
इस दौरान कड़ी धूप और भारी उमस का एहसास हुआ। रांची में 97 प्रतिशत उमस दर्ज किया गया। इससे रांची और आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के सोनवा में 47 मिलीमीटर दर्ज की गई। इस दौरान रांची में 7.2 मिमी दर्ज की गई।
शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री, जमशेदपुर में 30 डिग्री, डालटेनगंज में 32.8 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
वही झारखंड में 1 जून से 29 अगस्त तक 786.5 मिलीमीटर के मुकाबले 1011.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो सामान्य बारिश से 29 प्रतिशत अधिक है।
राज्य में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम जिले में हुई है। यहां सामान्य से 78 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। इसके अलावा सरायकेला खरसावां में 69 प्रतिशत, रांची में 60 और धनबाद में सामान्य से 45 प्रतिशत अधिक बारिश रिकार्ड की गई है।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
इतिहास के पन्नों में 01 सितम्बर : एलआईसी की स्थापना और भारतीय मानक समय का अंगीकरण
मेरा पति नपुंसक है, मुझे 90 लाख का गुजारा भत्ता चाहिए… हाईकोर्ट ने पूछा- सबूत कहाँ है?`
क्यों हैं अमरूद की पत्तियां इतनी खास? बीमारियों को दूर भगाने वाले कमाल के फायदे जानें`
सऊदी अरब में शह और मात के खेल में एमबीएस कैसे सब पर पड़े भारी
दिल्ली में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, UP-बिहार में भी नदियां उफान पर, जानें 20 राज्यों का हाल