मुंबई, 16 जुलाई (Udaipur Kiran) । दिल्ली से गोवा जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बुधवार की रात तकनीकी खराबी के कारण मुंबई में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी।
जानकारी के मुताबिक फ्लाइट के पायलट को तकनीकी गड़बड़ी की आशंका हुई, जिसके बाद विमान ने आपातकालीन संकेत भेजा। इसके तुरंत बाद विमान को मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोल से निर्देश मिलने पर रात 9:42 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतारा गया।
सूत्रों के अनुसार, इंडिगो की यह फ्लाइट रात 8 बजे के करीब दिल्ली से गोवा के लिए रवाना हुई थी, जो करीब आधे घंटे की देरी से उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का संदेह हुआ, जिसके बाद रात 9:25 बजे आपात संदेश भेजा गया और विमान को मुंबई की ओर डायवर्ट किया गया।
इमरजेंसी लैंडिंग के समय विमान में कितने यात्री सवार थे, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन फ्लाइट सभी यात्रियों के साथ सुरक्षित लैंड कर गई है और किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है।
इंडिगो के प्रवक्ता ने बयान जारी कर बताया है कि दिल्ली से गोवा के मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरते समय उड़ान संख्या 6ई 6271 में तकनीकी खराबी का पता चला। आवश्यक प्रक्रियाओं के बाद विमान को मोड़कर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। हालांकि, परिचालन फिर से शुरू करने से पहले विमान की आवश्यक जांच और रख-रखाव किया जाएगा। यात्रा पूरी करने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है, जो शीघ्र ही यात्रियों को लेकर रवाना होगा।
—————
(Udaipur Kiran) / प्रभात मिश्रा
You may also like
बिहार में स्पेशल इंटेंसिव रिवीज़न: बाढ़ में बहे काग़ज़, बीएलओ पर दबाव और नाम कटने का डर
Delhi News: स्कूल नहीं जाना चाहता था 8वीं क्लास का छात्र, भेज दिया 'बम से उड़ाने' का ईमेल
बुध और सूर्य के विशेष योग से बदलेगी इन राशियों की प्रेम दिशा, पढ़े आज सभी 12 राशियों की लव लाइफ का हाल
अजमेर की विश्वविख्यात दरगाह ख्वाजा साहब के भवन की हालत खस्ता, रफीक खान ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जताई चिंता
यूरिया खाद की कालाबाजारी से त्रस्त किसान! महंगे दामों पर खरीदने को मजबूर, सरकारी नियंत्रण प्रणाली पर उठे सवाल