सवाई माधोपुर, 8 जुलाई (Udaipur Kiran) । रणथम्भौर टाइगर रिजर्व से सटे नीम चौकी क्षेत्र में मंगलवार सुबह 11 केवी विद्युत लाइन से करंट लगने से एक लेपर्ड की मौत हो गई। लेपर्ड के मुंह में एक बंदर फंसा हुआ मिला, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि शिकार के प्रयास में दोनों करंट की चपेट में आ गए।
स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 4 बजे यह दृश्य देखा और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। नाका राजबाग प्रभारी महेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि लेपर्ड डूंगरपाड़े में एक मकान की छत पर मृत अवस्था में मिला। छानबीन में सामने आया कि लेपर्ड ने संभवतः एक बंदर का शिकार किया था, लेकिन उसी दौरान वह 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आ गया।
वन विभाग ने तुरंत बिजली निगम को सूचित किया, जिसके बाद संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई। इसके बाद लेपर्ड के शव को सावधानीपूर्वक नीचे उतारा गया और नाका राजबाग ले जाया गया, जहां उसका पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।
—————
(Udaipur Kiran)
You may also like
ब्राज़ील के प्रोफ़ेसर पाउलो के भारत की विदेश नीति पर तीखे सवाल कितने जायज़
गुरु पूर्णिमा पर सक्तेशगढ़ से सिद्धनाथ तक प्रशासन चाैकस
योगी सरकार के शिक्षुता प्रशिक्षण को लेकर बढ़ा आकर्षण, पांच वर्षों में चार गुना बढ़ी अभ्यर्थियों की संख्या
जो रामभक्तों पर गोली चलवा चुके, उन्हें आस्था की बात करने का अधिकार नहीं : स्वतंत्र देव सिंह
जनप्रतिनिधियों संग संवाद से सुलझेंगी जनसमस्याएं : डॉ. जयपाल सिंह