रांची, 2 जुलाई (Udaipur Kiran) । आउटसोर्सिंग व्यवस्था में काम कर रहे कर्मचारियों को अब न्यूनतम वेतन का अधिकार मिलेगा। झारखंड उच्च न्यायालय (एचसी) की ओर से पारित इस ऐतिहासिक आदेश का झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने जोरदार स्वागत किया है। संघ ने इसे श्रमिक अधिकारों की दिशा में मील का पत्थर बताया है।
संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि वर्षों से सरकारी संस्थानों में ठेकेदारों के माध्यम से कार्यरत हजारों श्रमिकों को न्यूनतम वेतन तक नहीं मिल रहा था। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि कोई भी श्रमिक, चाहे वह प्रत्यक्ष रूप से नियुक्त हो या एजेंसी के माध्यम से, उसे सम्मानजनक पारिश्रमिक मिलना उसका संवैधानिक अधिकार है।
राय ने राज्य सरकार से सभी विभागों में कोर्ट आदेश का त्वरित अनुपालन सुनिश्चित करने की मांग की है।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
महाराष्ट्र के ठाणे में विधायक के बंगले के सामने दो गुटों के बीच फायरिंग, एक शख्स घायल
बर्मिंघम टेस्ट : दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत के 587 रन के जवाब में इंग्लैंड ने 77 पर गंवाए तीन विकेट
बर्मिंघम टेस्ट में इंग्लैंड के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है भारत की सटीक गेंदबाजी : आरोन
जेनिफर लोपेज और बेन एफ्लेक ने बेवर्ली हिल्स का महल बाजार से हटाया
गुरुग्राम के राष्ट्रीय सम्मेलन में इंदौर का स्वच्छता मॉडल रहा आकर्षण का केंद्र