29 जुलाई का दिन इतिहास में कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है। इस दिन भारत में बाघ संरक्षण पर जोर दिया गया था, जब 1973 में ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ शुरू किया गया था। परियोजना के 50 साल पूरे होने पर आयोजित एक कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) की शुरुआत भी की। इसका उद्देश्य बाघ और शेर समेत दुनिया की बिग कैट परिवार की सात प्रमुख प्रजातियों की रक्षा एवं संरक्षण करना है। प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि वन्यजीव की सुरक्षा सार्वभौम मुद्दा है।
अन्य प्रमुख घटनाएंः
1858 – अमेरिका और जापान ने हैरिस संधि पर हस्ताक्षर किए, जिससे जापान में अमेरिकी वाणिज्यिक व राजनयिक विशेषाधिकार सुरक्षित हुए।1876 – भारत में ‘इंडियन एसोसिएशन फॉर द कल्टिवेशन ऑफ साइंस’ की स्थापना हुई। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास में महत्वपूर्ण संस्थान है।1899 – पहला हेग कन्वेंशन, पहले औपचारिक बयानों के बीच अंतरराष्ट्रीय कानून में युद्ध और युद्ध अपराधों के कानूनों पर हस्ताक्षर किए गए थे।1921 – जर्मनी में एडोल्फ हिटलर को नेशनल सोशलिस्ट जर्मन वर्कर्स पार्टी का नेता चुना गया।1949 – ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कारपोरेशन का रेडियो पर प्रसारण शुरू।1957 – संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) का गठन किया।1973 – भारत में ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ की शुरुआत हुई, जिसका उद्देश्य देश के राष्ट्रीय उद्यानों में बाघों का संरक्षण करना था।1980 – मॉस्को ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने स्वर्ण पदक जीता था।1981 – ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स और राजकुमारी डायना की शादी हुई थी।1983 – पहले चालक रहित विमान ‘मिनी’ ने सफलतापूर्वक उड़ान भरी।1996 – चीन ने लोपनोर में अपना 45वां भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।2004- मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पहली विदेश यात्रा के लिए बिमस्टेक-ईसी सम्मेलन में भाग लेने बैंकॉक रवाना।2006- श्रीलंकाई बल्लेबाज महेला जयवर्धने और कुमार संगाकारा ने 624 रनों की भागीदारी का टेस्ट क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाया।2007- वैज्ञानिकों ने एथेंस में प्री हिस्टोरिका पीरियड के हाथी के दांत की खोज की।2008- इजराइल के तत्कालीन प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट ने सीरिया के साथ चौथे दौर की शांति वार्ता के लिए अपने दो प्रतिनिधि तुर्किये भेजे।2018 – इंडोनेशिया के लोमबोक द्वीप में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई।
जन्मः1894 – पुदुचेरी के प्रथम मुख्यमंत्री एडौर्ड गौबर्ट।1904 – आधुनिक भारत की नींव रखने वाले औद्योगिक हस्ती जेआरडी टाटा का जन्म हुआ था।1905 – संयुक्त राष्ट्र के द्वितीय महासचिव डैग हैमरस्क्जोंल्ड।1922 – मराठी भाषा के प्रमुख साहित्यकार और इतिहास लेखक बाबासाहेब पुरंदरे।1927 – भारतीय राजनीतिज्ञ माधव सिंह सोलंकी।1931 – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि सी. नारायण रेड्डी।1959 – अभिनेता संजय दत्त।1990 – अभिनेत्री एली एवराम।1960 – लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह।
निधन:
1891 – प्रसिद्ध समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर का निधन।1996 – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की योद्धा अरुणा आसफ अली का निधन।2003 – प्रसिद्ध भारतीय हास्य अभिनेता जॉनी वॉकर का निधन।2012 – शास्त्रीय नृत्य कुचिपुड़ी में निपुण भारतीय शास्त्रीय नर्तक और गुरु वेमपति चिन्ना सत्यम का निधन।2015 – भारतीय शास्त्रीय संगीतकार वसुंधरा कोमकली का निधन।2017 – हिन्दी भाषा की प्रसिद्ध कवयित्री स्नेहमयी चौधरी का निधन।
महत्वपूर्ण दिवस एवं अवसर
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस
———————
(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय
You may also like
China Investment in India: भारत को नहीं चाहिए चीन का पैसा, दरवाजे बंद रखने के संकेत, ड्रैगन के लिए क्या है मैसेज?
कपड़ों की गांठ बनने से रोकने के चक्कर में वॉशिंग मशीन में मत धो बैठना हाथ, पॉलीथिन वाली ट्रिक के जान लो नुकसान
50 वर्ष सेˈ अधिक उम्र वाले इस पोस्ट को सावधानी पूर्वक पढें, क्योंकि यह उनके आने वाले जीवन के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण है
सावन में हुआ बेटे का जन्म? रखें भगवान शिव से जुड़े ये 5 नाम, हर कोई करेगा तारीफ
जैक्सन वांग ने खोला कोरियन्स की निखरी त्वचा का राज! हरा जूस चमकाएगा चेहरा, मगर पीने में ना करें 1 गलती