सिलीगुड़ी, 24 जून (Udaipur Kiran) ।भारी बारिश के कारण सिलीगुड़ी से सिक्किम जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-10 क्षतिग्रस्त हो गया है। बीती रात से ही इस सड़क के विभिन्न इलाकों में भूस्खलन होने लगा है। जिससे यातायात बाधित हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्वेतझोरा, सेल्फी दारा, बिरिक दारा, लिखुविर, मल्ली और भालुखोला जैसे इलाकों में पहाड़ों से पत्थर और मिट्टी सड़क पर गिरने से यातायात बाधित है। बताया जा रहा है कि प्रशासन के त्वरित हस्तक्षेप से स्थिति कुछ हद तक सामान्य हो गई है। फिलहाल सड़क पर यातायात नियंत्रित तरीके से चल रहा है।
(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार
You may also like
वित्त वर्ष 2025 में भारत के निर्यात ने वैश्विक वृद्धि को पीछे छोड़ते हुए रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ: वित्त मंत्री
जापान की शिक्षा मंत्री ने टोक्यो में जेजीयू की सतत विकास रिपोर्ट 2025 का अनावरण किया
खुशखबरी! यमुना जल बंटवारे पर बनी ऐतिहासिक सहमति, राजस्थान-हरियाणा के करोड़ों लोगों को मिलेगा लाभ
ऐसे लोग जिन्हें दूसरों के शारीरिक संपर्क से हो जाती है एलर्जी
मध्य प्रदेश में मूंग और उड़द की मूल्य समर्थन योजना के तहत खरीद होगी, केंद्र का फैसला