रांची, 10 मई . झारखंड के 11 जिलों में 13 मई को हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है. यह जानकारी मौसम विभाग ने दी. राज्य के जिन इलाकों में बारिश होने की सम्भावना है उनमें दक्षिणी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसांवा और मध्यवर्ती जिले रांची, खूंटी, गुमला, हजारीबाग और बोकारो शामिल है.
वहीं राज्य के कई जिलों में लू चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. 12 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी जिलों दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज तथा 13 मई को बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में कहीं कहीं लू चलने की आशंका है.
शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री, जमशेदपुर में 39.6, डाल्टेनगंज में 38.8, बोकारो में 36.1 और चाईबासा में अधितकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
—————
/ Vinod Pathak
You may also like
चेन्नई के ईमानदार ऑटो ड्राइवर ने लौटाया 20 लाख का ज्वैलरी बैग
क्या आपको पेशाब करते टाइम होती है जलन तो ये है इसका उपाय। जरूर आजमाए? ˠ
लोक अदालत में 5.98 लाख लंबित मुकदमों का हुआ निस्तारण
बांग्लादेश में शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने की हुई घोषणा, आतंकवाद विरोधी कानून के तहत...
सुबह मुर्गे की बांग: सूर्योदय का संकेत और इसकी रहस्यमयता