लखीमपुर खीरी, 5 जुलाई (Udaipur Kiran) । बिजुआ क्षेत्र के सेमरिया गांव में एक बार फिर तेंदुए ने दहशत फैला दी है। शुक्रवार की शाम करीब सवा नौ बजे ग्रामीणों ने तेंदुए को गांव की ओर आते देखा। यह घटना 28 जून को हुए तेंदुए के हमले के महज एक सप्ताह बाद की है।
सेमरिया निवासी अभिषेक वाजपेयी ने सबसे पहले तेंदुए को देखा। उन्होंने तुरंत शोर मचाना शुरू किया। आसपास के लोगों ने भी शोर में साथ दिया। इससे तेंदुआ खेतों की तरफ भाग गया। भागते समय एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल की लाइट में तेंदुए की तस्वीर अपने मोबाइल में कैद कर ली।
पिछले महीने 28 जून को इसी तेंदुए ने सेमरिया निवासी नरेश यादव के बाड़े में घुसकर शिकार किया था। इस नई घटना की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। साथ ही स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी है।
(Udaipur Kiran) / देवनन्दन श्रीवास्तव
You may also like
एजबेस्टन टेस्ट: शुभमन गिल का ऐतिहासिक शतक, सिराज-आकाशदीप की घातक गेंदबाजी से भारत जीत की ओर अग्रसर
अंग्रेजी में फॉर्म वाली शिकायत EC तक पहुंची, बिहार में बड़े पैमाने पर चल रहा वोटर लिस्ट का काम
स्कूल सभा के लिए आज के समाचार: राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और खेल की प्रमुख खबरें
Bihar : मतदाता पुनरीक्षण पर भड़कीं राबड़ी देवी, बोलीं- निर्वाचन अधिकारियों को दस्तावेज न दिखाएं
ठाकरे ब्रदर्स के साथ आने से मुस्लिम समाज नाराज : संजय निरुपम