– कलेक्ट्रेट में महिलाओं के लिए ब्रेस्ट फ्रीडिंग कॉर्नर प्रारंभ
विदिशा, 12 जुलाई (Udaipur Kiran) । केंद्रीय कृषि तथा किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को विदिशा कलेक्ट्रेट में बच्चों को स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए आंचल कक्ष ब्रेस्ट फ्रीडिंग कॉर्नर का शुभारंभ फीता काटकर किया। इस अवसर पर एवं पशुपालन एवं डेयरी विभाग के राज्य मंत्री एवं विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल भी साथ मौजूद रहे।
केंद्रीय मंत्री चौहान ने आंचल कक्ष ब्रेस्ट फ्रीडिंग कॉर्नर का अवलोकन करते हुए जिला प्रशासन के द्वारा किए गए इस नवाचार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए यह आंचल कक्ष बेहतर कार्य करेगा। समय पर बच्चों को स्तनपालन कराने में सहूलियत होगी। इस व्यवस्था के लिए उन्होंने जिला प्रशासन और महिला एवं बाल विकास विभाग को शुभकामनाएं दी हैं। इस दौरान कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने जिला प्रशासन की पहल पर स्थापित किए गए आंचल कक्ष की उपयोगिता की जानकारी से अवगत कराया।
इस अवसर पर विधायकगण हरि सिंह सप्रे, सूर्य प्रकाश मीणा, उमाकांत शर्मा, मुकेश टंडन सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण जिला पंचायत सीईओ ओपी सनोडिया और विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।
प्रदर्शनी व स्टालों का अवलोकन –
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं विदिशा जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने आंचल कक्ष का शुभारंभ करने के उपरांत कलेक्ट्रेट में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने यहां लगाई गई प्रदर्शनियों में प्रदर्शित किए गए उत्पादों का अवलोकन कर किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा की है।
केंद्रीय मंत्री चौहान ने स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों से संवाद करते हुए उनके द्वारा जारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उनकी आय में किस तरह वृद्धि हो के लिए संबंधित विभाग को दिशा-निर्देश भी दिए।
कलेक्ट्रेट में महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ-साथ प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण विभाग, नाबार्ड, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, विंध्य हर्बल उत्पाद श्रृंखला, मध्य प्रदेश डे राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, कुरवाई महिला किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड और पोषण संजीवनी अभियान के बैनर तले प्रदर्शनी आयोजित की गई थी जिसका उपस्थित सभी के द्वारा अवलोकन किया गया।
सुपोषण किट का वितरण -केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं जिले के प्रभारी मंत्री लखन पटेल ने प्रदर्शनी का अवलोकन करने के दौरान कुपोषित बच्चों को सुपोषण किट भी प्रदान की है। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीता लोढ़ा द्वारा सुपोषण किट में प्रदाय की जाने वाली सामग्री की जानकारी दी। इस दौरान बालिका संप्रेषण गृह द्वारा हस्त निर्मित कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। अधीक्षक आकांक्षा मरावी द्वारा कलाकृतियों के बारे मे जानकारी दी गई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण संजीवनी की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।
पौधरोपण
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा कलेक्ट्रेट परिसर में सिन्दूर का पौधा लगाकर सभी से पौधे लगाने व वटवृक्ष बन जाने तक पौधो का संरक्षण करने का संदेश दिया है। इस दौरान पौधरोपण में प्रभारी मंत्री लखन पटेल सहित विधायकगणो व अन्य जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता निभाई है।
(Udaipur Kiran) तोमर
You may also like
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 13 जुलाई 2025 : आज कज्जली तीज, जानें शुभ मुहूर्त का समय
खूबसूरती ऐसी कि पुलिस भी हो जाती थी फिदा। ये थी दुनिया की सबसे हसीन अपराधी, जो जुर्म को बना देती थी ग्लैमरसˈ
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रेमी-प्रेमिका का अनोखा धोखा
25 हजार चूहों से भरा है माता का ये अनोखा मंदिर, माता के दर्शनों से पहले मिलते हैं विशेष निर्देशˈ
गाँव में महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक घटना, युवक पर गंभीर आरोप