Next Story
Newszop

झारखंड में लूट का खेल, चूहे पी रहे शराब: जेपी

Send Push

रांची, 17 जुलाई (Udaipur Kiran) । भाजपा किसान मोर्चा के झारखंड प्रदेश संयोजक जय प्रकाश पांडेय (जेपी पांडेय) ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला किया है।

उन्होंने कहा है कि झारखंड में इस समय लूट और भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा है। गुरूवार को एक बयान में उन्होंने कहा कि हाल ही में धनबाद में सामने आई शराब गायब होने की घटना को लेकर सरकार की मंशा और प्रशासनिक जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े किए।

पांडेय ने निशाना साधते हुए कहा कि अब तो झारखंड में चूहे शराब पी रहे हैं और सरकार केवल बैठकर जांच के आदेश दे रही है।

उन्होंने कहा कि यह घटनाएं जनता की उम्मीदों को तोड़ रही हैं और राज्य को विकास की जगह पीछे धकेल रही हैं। जनता गरीबी रेखा के नीचे जीवन जीने को मजबूर है, जबकि झारखंड प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध राज्य है। यहां कोयला, लोहा, तांबा, सोना, अबरख और एल्यूमिनियम जैसे खनिजों की भरमार है, और औद्योगिक इकाइयां भी कार्यरत हैं, लेकिन इन सबके बावजूद जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रही है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते इस लूटतंत्र और भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगी, तो झारखंड के गरीबों के लिए जीवन और भी कठिन हो जाएगा। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे इन परिस्थितियों को समझें और लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दें।

पांडेय ने याद दिलाया कि जब झारखंड का गठन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हुआ था, तब यह भारत के सबसे समृद्ध राज्यों में गिना जाता था। उस समय का बजट विकासोन्मुख और लाभकारी था, लेकिन आज स्थिति एकदम विपरीत है। पांडेय ने कहा कि राज्य की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और लूटतंत्र और भ्रष्टाचार राज्य के कोने-कोने में जड़ें जमा चुके हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Loving Newspoint? Download the app now