– मैं प्रदेश अध्यक्ष नहीं, आपके बीच का कार्यकर्ता हूं: खंडेलवाल
भोपाल, 4 जुलाई (Udaipur Kiran) । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि हमारे संगठन में कार्यकर्ता सर्वोपरि होता है। कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के कारण ही भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी है। देश में अनेक राजनीतिक दल हैं, जिनमें से कुछ परिवार आधारित हैं, तो कुछ समाज आधारित, लेकिन भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसा दल है, जो कार्यकर्ताओं के परिश्रम से चलता है। मैं आपके बीच का ही कार्यकर्ता हूं और इसी भावना से अपने काम का निर्वाह करूंगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल शुक्रवार शाम को रविन्द्र भवन सभागार में जिला भोपाल द्वारा आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर कार्यकर्ता तय कर ले, तो कोई चुनाव जीतना मुश्किल नहीं है। अगर कार्यकर्ता तय कर ले, तो कोई चुनाव जीतना मुश्किल नहीं है। आने वाले चुनाव में भोपाल की सभी आठ सीटों पर विजय हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हम सब मिलकर काम करेंगे और जीत हासिल करेंगे।
भाजपा के विस्तार में भोपाल के कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका
खंडेलवाल ने कहा कि जब जनसंघ का गठन हुआ था, तो डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय ने कठिन परिश्रम से एक-एक कार्यकर्ता को जोड़ा। उन्होंने जो संघर्ष किया, उसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते। आज हर बूथ पर, हर मंडल में हजारों कार्यकर्ता हैं, लेकिन उस समय एक जिले में दो-चार कार्यकर्ता ही हुआ करते थे। उस यात्रा को आगे बढ़ाने का काम श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे ने किया, जिनका भोपाल से नाता रहा है। श्रद्धेय प्यारेलाल खंडेलवाल, स्वर्गीय नारायण प्रसाद गुप्ता, स्वर्गीय कैलाश सारंग, स्वर्गीय सुशील चंद्र वर्मा, स्वर्गीय गौरीशंकर कौशल, स्वर्गीय सुरेंद्रनाथ सिंह, स्वर्गीय रमेश शर्मा गुट्टू भैया, शैलेंद्र प्रधान जैसे अनेकों कार्यकर्ताओं ने भाजपा को भोपाल सहित पूरे प्रदेश और देश में स्थापित करने का काम किया।
खंडेलवाल ने कहा कि भोपाल राजनीतिक दृष्टि से एक कठिन जिला रहा है। यहां से कोई भी नेता 100-150 लोगों को लेकर बैतूल जाकर चुनाव जीतकर आ जाता था, क्योंकि भोपाल में जीतना मुश्किल था। आप लोगों ने भोपाल में पार्टी को मजबूत किया, उसके बाद ही पूरे प्रदेश में कमल खिल सका, क्योंकि भोपाल का असर पूरे प्रदेश पर होता है। इसके लिए मैं आप सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। भोपाल के कार्यकर्ताओं पर दोहरी जिम्मेदारी होती है। अगर कोई राष्ट्रीय नेता का दौरा होता है, तो उसकी भी जिम्मेदारी है और कोई स्थानीय कार्यक्रम है, तो उसकी भी जिम्मेदारी है। आप सभी इस जिम्मेदारी को पूरी गंभीरता से निभा रहे हैं, जिसके लिए मैं आपका अभिनंदन करता हूं।
मैं कार्यकर्ताओं से अलग नहीं
हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मंच पर जो नेतागण बैठे हैं, उन्होंने भाजपा को मजबूत करने और हमारे पूर्वजों के मार्गदर्शन को जमीन पर उतारने का काम किया है। भोपाल से मेरा नाता कोई आज का नहीं है, मैं जब लोकसभा चुनाव लड़ा, तो भोपाल से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता बैतूल गए थे। 2014 से 2018 तक मैंने कोषाध्यक्ष के रूप में काम किया। नगर निगम चुनाव मैं भी मेरी भूमिका रही। लेकिन मैंने अपने मन से नहीं कार्यकर्ताओं, नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने जैसा कहा मैंने वही किया। मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि मैं सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष के दायित्व का निर्वाह कर रहा हूं, मुझमें ऐसा कुछ भी नहीं, जो मुझे आपसे अलग करे। मैं आपके बीच का ही कार्यकर्ता हूं। आपका सम्मान बरकरार रहे, इसकी चिंता हम करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी को जितना मजबूत किया है, उसे कायम रखते हुए हमें अगले मुकाम पर पहुंचना है। हमारे प्रधानमंत्री देश को दुनिया में सम्मान दिला रहे हैं। हम एक और अनुशासित रहकर भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।
हमने सदैव राष्ट्र को प्रथम मानकर काम कियाः हितानंद
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने अपने संबोधन में कहा कि जनसंघ की स्थापना विचारों और उद्देश्यों लेकर हुई थी। हमारी पार्टी ने इन राष्ट्रवादी विचारों को अंगीकार कर सदैव राष्ट्र को प्रथम मानकर कार्य किया और कभी विचारों से समझौता नहीं किया। विश्व में सबसे अधिक कार्यकर्ताओं वाली भाजपा आज देश का विकास करने के साथ अंत्योदय के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। केरल और बंगाल जैसे राज्यों में आज भी हमारे कार्यकर्ता कठिन संघर्ष कर रहे हैं और अनेक यातनाएं झेल रहे हैं। ठीक वैसी ही यातनाएं हमारे कार्यकर्ताओं ने आपातकाल के दौरान भी सही थी।
उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने जब संसद में यह कहा था कि हम जनसंघ की विचारधारा को कुचल देंगे, तो युगदृष्टा डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने जवाहरलाल नेहरू को जवाब देते हुए कहा था कि हम इस कुचलने वाली मानसिकता को ही कुचल देंगे। उन्होंसे कहा था कि भाजपा एक दिन संसद में सर्वाधिक सांसदों वाली पार्टी होगी और कांग्रेस हमारे स्थान पर विपक्ष में खड़ी होगी। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से उनका यह संकल्प साकार हुआ है। पं. नेहरू ने कहा था देश की धरती पर कभी भगवा नहीं फहराने दूंगा। आज गांव की पंचायत से लेकर देश की पंचायत तक भगवा फहरा रहा है। यही हमारे कार्यकर्ताओं का समर्पण और त्याग है।
(Udaipur Kiran) तोमर
You may also like
पूर्व के बाद अब पश्चिमी राजस्थान में भी मानसून मेहरबान! पोखरण में बारिश ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, आज फिर 30 जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट
फीफा क्लब विश्व कप 2025 : फ्लूमिनेंसे ने अल हिलाल को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश
बड़ी खबर LIVE: अमेरिका में 'वन बिग ब्यूटीफुल' बना कानून, राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बिल पर किए हस्ताक्षर
छात्राओं से दुष्कर्म मामले में भोपाल में एनएचआरसी ने दिए अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश
सोना चांदी के भाव 5 जुलाई 2025, आज फिर कीमतों में हुआ बड़ा बदलाव, जानें आज आपके शहर में सोने का ताजा रेट क्या है?