गीत
मन प्रवाहित चेतना के आधार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
धर्म अध्यात्म तेज संवाहित सरल।
योग निष्ठित नियम सामर्थ्य बल।
नयनों में नेह सबके लिए।
भेद सब आपने विस्मृत किए।
गुरु के नाम से भव पार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
धर्म पथ पर नित कर्मठ चले।
ब्रह्म विद्या योग विद्या साथ ले।
मनस की सामर्थ्य का कर निर्वहन।
उच्च सद्गुण वृतियों का संचरण।
आत्मबल के शुद्धतम विस्तार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
है अहिंसा नित धर्म सबका
सत्य राह की दिखलाई है।
जियो और जीने दो शिक्षा
महावीर ने सिखलाई है।
जैन धर्म ध्वजा का आधार हो
गुरुवर आप धर्म अवतार हो।
*महावीर जयंती पर आप सभी को हार्दिक मंगलकामनाएं।*
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)
You may also like
पहलगाम की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, आतंकवादियों को जवाब मिलेगा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चूना: स्वास्थ्य के लिए अद्भुत लाभ और उपयोग
पहलगाम हमले के विरोध में कांग्रेस ने दिल्ली में निकाला कैंडल मार्च
अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कस्तूरीरंगन के योगदान को याद किया जाएगा : राजनाथ सिंह
चीन में कपल ने घरेलू हिंसा का फर्जी वीडियो बनाकर मचाया बवाल