Top News
Next Story
Newszop

पहली रोल्स रॉयस कलिनन खरीदने वाला यह भारतीय कौन? कर्मचारियों को दे देते हैं करोड़ों के गिफ्ट

Send Push
नई दिल्‍ली: दुबई में रहने वाले भारतीय उद्योगपति सोहन रॉय दुनिया के पहले भारतीय बन गए हैं जिन्होंने रोल्स-रॉयस कलिनन खरीदी है। एरिज ग्रुप के चेयरमैन और सीईओ रॉय ने अपनी पत्नी अभिनी सोहन को शादी की सालगिरह पर यह शानदार तोहफा दिया है। रोल्स-रॉयस कलिनन को भारत में 2018 में 6.95 करोड़ रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। सोहन रॉय पिछले साल उस वक्‍त सुर्खियों में आए थे जब उन्‍होंने अपने कर्मचारियों को 30 करोड़ रुपये के तोहफे दिए थे। ये तोहफे कंपनी के 25 साल पूरे होने पर दिए गए थे। सोहन रॉय पेशे से मरीन इंजीनियर हैं। पत्‍नी को देना चाहते थे कुछ खास ग‍िफ्ट इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में सोहन रॉय ने बताया कि वह हमेशा से रोल्स-रॉयस के प्रशंसक रहे हैं। वह अपनी पत्नी अभिनी सोहन को 25वीं शादी की सालगिरह पर कुछ खास तोहफा देना चाहते थे। वह कुछ अनोखा खोज रहे थे। कलिनन उनकी उम्मीदों पर खरी उतरी। उन्‍होंने तुरंत इसे बुक कर दिया। रोल्स-रॉयस कलिनन का नाम अब तक खोजे गए सबसे बड़े रत्न-गुणवत्ता वाले हीरे के नाम पर रखा गया है। इसे रोल्स-रॉयस लाइनअप में घोस्ट और फैंटम के बीच जगह दी गई है। यह कार 6.75-लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड V12 इंजन से लैस है, जो 5,000 आरपीएम पर 563 हॉर्सपावर और 1,600 आरपीएम पर 850 एनएम का टार्क देता है। मरीन इंजीन‍ियर के तौर पर की थी करियर की शुरुआत सोहन रॉय ने अपने करियर की शुरुआत मरीन इंजीनियर के रूप में की थी। बाद में अलग-अलग कंपनियों के लिए मरीन सर्वेयर के रूप में काम किया। 1998 में उन्होंने यूएई के शारजाह में एरिज मरीन एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज की स्थापना की।इसके अलावा वह एक फिल्म निर्देशक और निर्माता भी हैं। रॉय ने फिल्म DAM999 का निर्देशन किया था। इसकी पटकथा को एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज लाइब्रेरी के स्थायी संग्रह में शामिल किया गया है। उनके एरिज समूह ने तिरुअनंतपुरम में केरल के पहले DTS स्टूडियो विस्मय मैक्स स्टूडियो कॉम्प्लेक्स का अधिग्रहण किया है। यह अभिनेता मोहनलाल के स्वामित्व में था।
Loving Newspoint? Download the app now